गैजेट

ये स्मार्टवॉच समय दिखाने के साथ 24 घंटे रखेगी आपकी सेहत का ध्यान! जानिए कीमत

Urban Fit Z: इस वॉच में मिल्ट्री-ग्रेड प्रीमियम एलुमिनियम फिनिश दिया गया है। इसका राउंड डायल काफी अच्छा नज़र आता है। इसमें 1.4 इंच का Super AMOLED Fluid HD डिस्प्ले दिया है, जो Always On डिस्प्ले फीचर को सपोर्ट करेगा।

2 min read
Mar 03, 2023
Urban Fit Z

Urban Fit Z Smartwatch: इन दिनों बाजार में स्मार्टवॉच का मार्केट तेजी से बड़ा हो रहा हैं। नए-नए ब्रांड्स भारत में एंट्री कर रहे हैं। URBAN स्मार्ट वियरेबल ब्रांड ने अपनी प्रीमियम नेक्स्ट-जनरेशन स्मार्टवॉच को हाल ही लॉन्च किया है। इस वॉच का डिजाइन और इसके फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं।कंपनी ने URBAN Fit Z की कीमत 5,999 रुपये रखी है। अब जिस कीमत में यह आती है उसमें कई मॉडल पहले से ही मौजूद हैं लेकिन इस वॉच में क्या कुछ खास और नया है ये सब कुछ आपको इस रिपोर्ट में जानने को मिलेगा। इस स्मार्टवॉच में कई एडवांस फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि इसमें स्पीकर और माइक सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस नई वॉच की सेल Amazon, Flipkart व URBAN की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।



डिजाइन, डिस्प्ले और फीचर्स:

इस वॉच में मिल्ट्री-ग्रेड प्रीमियम एलुमिनियम फिनिश दिया गया है। इसका राउंड डायल काफी अच्छा नज़र आता है। इसमें 1.4 इंच का Super AMOLED Fluid HD डिस्प्ले दिया है, जो Always On डिस्प्ले फीचर को सपोर्ट करेगा। इसमें Smart Anti-Glare स्क्रीन दी है, जो कि सनलाइट में भी आपको ब्राइट डिस्प्ले प्रोवाइड करेगी। इसमें कई हेल्थ फीचर्स देखने को मिलते हैं जिनमें SpO2, HR, और BP जैसे 24×7 हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स हैं। वॉच में कई स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं।



लम्बी बैटरी लाइफ:

इस नई वॉच TWS कनेक्टिविटी भी मिलती है जिससे आप इसे दूसरे डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। यह वॉच में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, फुल चार्ज पर 10 दिन चलेगी। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। इतना ही नहीं इसमें माइक औए स्पीकर भी दिए गये हैं जनकी मदद से की मदद से आप फोन कॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत में Amazon Echo Dot (5th Gen) स्मार्ट स्पीकर हुआ लॉन्च

Published on:
03 Mar 2023 09:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर