7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vodafone ने नया प्लान किया लॉन्च, हर दिन मिलेगा 1.4GB डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग

Vodafone ने अपने ग्राहकों के लिए 396 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इसमें हर दिन यूजर्स को 1.4 जीबी डेटा मिलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 14 Jan 2019, 10:46 AM IST

vodafone

Vodafone ने नया प्लान किया लॉन्च, हर दिन मिलेगा 1.4GB डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली: Jio के 399 प्लान को टक्कर देने के लिए vodafone ने अपने ग्राहकों के लिए 396 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसकी वैधता 69 दिनों की है और इसमें हर दिन यूजर्स को 1.4 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड एसटीडी व लोकल और रोमिंग कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही हर दिन 100sms भी मिलेगा। इतना ही नहीं इसमें प्लान में Vodafone Play ऐप का ऐक्सेस फ्री में मिलेगा। हालांकि इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से वोडाफोन प्ले ऐप को डाउनलोड करना होगा।

यह भी पढ़ें- कल से ऑफलाइन मिलेगा Nokia 5.1 Plus, कीमत में भी हुई कटौती

गौरतलब है कि Vodafone ने अपने ग्राहकों के लिए सालाना प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग से FUP हटा दी है। साथ ही इस प्लान में वोडाफोन प्ले का अनलिमिटेड सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड नेशनल रोमिंग मिलेगा। Vodafone के इस प्लान की कीमत 1499 रुपये है और इसकी वैधता 365 दिनों की है। इसमें यूजर्स को हर दिन 100 SMS, 1GB 4G डेटा का लाभ मिलेगा। वहीं डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 50 पैसे प्रति MB की दर से इंटरनेट मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ मिलेगा।

इसके अलावा vodafone ने अपने दो प्लान में बदलाव किया है,जिसमें 199 रुपये और 399 रुपये वाला प्लान शामिल है। सबसे पहले बात करते हैं 199 रुपये वाले प्लान की तो इसमें अब यूजर्स को FUP लिमिट के साथ हर दिन 1.5GB 2G/3G/4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को रोज 1.4GB डेटा मिलता था। अब बात करते हैं 399 वाले प्लान की तो इसमें ग्राहकों को अब 84 दिनों की वैधता मिलेगा। साथ ही हर रोज 1GB डेटा,100 SMS और हर दिन अनमिलिटेड लोकल व STD c कॉलिंग का भी लाभ मिलेगा। पहले इस प्लान की वैधता 70 दिनों की थी और हर दिन 1.4GB डेटा मिलता था । हालांकि अन्य ऑफर एक ही है।