5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए क्या होता है मोबाइल फोन का IMEI नंबर और कैसे काम आता है

यह मोबाइल फोन की पहचान के लिए एक पहचान संख्या होती है जो प्रत्येक की अलग—अलग होती है।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Dec 14, 2017

Mobile Phone IMEI Number

IMEI Number मोबाइल फोन की पहचान के लिए एक पहचान संख्या होती है। आज दौर में प्रत्येक व्यक्ति के पास एक मोबाइल फोन जरूर होता है जिसका वो कई तरह से यूज करता है। आज के समय इस डिवाइस की प्रत्येक व्यक्ति सख्त जरूरत रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रत्युक मोबाइल फोन के साथ उसका अपना IMEI Number आता है जो यूजर के लिए बहुत ही काम का होता है। IMEI Number का पूरा नाम International Mobile Equipment Identity होता है यानी अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या। यह मोबाइल फोन की पहचान के लिए एक पहचान संख्या होती है जो प्रत्येक की अलग—अलग होती है।

15 अंको का होता है IMEI Number
IMEI Number GSM, CDMA और IDEN और कुछ सेटेलाइट फोन में भी भी होती है। यह संख्या 15 अंको की होती है। हालांकि कुछ हैंडसेट्स में यह संख्या 16 और 17 अंकों की भी होती है। इसमें मोबाइल फोन उपकरण के मॉडल, उसके बनने की जगह और उसके सीरियल नंबर की जानकारी होती है। भारत में अभी लगभग 2 करोड़ 50 लाख लोग IMEI Number वाले मोबाइल इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे काम करता है IMEI Number
IMEI नंबर मोबाइल फोन की वर्तमान लोकेशन बताता है। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि किसी भी व्यक्ति का फोन किस जगह यूज हो रहा है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति का फोन गुम या चोरी हो जाता है तो उसका पता भी IMEI नंबर से लगाया जा सकता है। अपने फोन का IMEI नंबर आप *#06# डायल करके पता कर सकते है।

ऐसे बनाया जाता है IMEI नंबर

IMEI (15 अंक: 14 अंक के साथ एक चेक अंक) या IMEISV (16 अंक) में मोबाइल फोन के सीरियल नंबर, मॉडल और निर्माण के बारे में जानकारी होती है। IMEI/SV की संरचना को 3GPP TS 23.003 के रूप में बनाया जाता है। फोन के मॉडल पर IMEI/SV के प्रारंभिक 8 अंक अंकित रहते हैं, जिसे ‘टाइप एलोकेशन कोड’ (TAC) के रूप में जाना जाता है। इसके बाद कंपनी द्वारा निर्धारित नंबर अंकित रहता है। IMEI के अंत में एक Luhn Check Digit होता है जिसका निर्धारण IMEI आवंटन और अनुमोदन के निर्देशों के अनुसार Luhn Algorithim गणना के अनुसार किया जाता है।