नई दिल्ली: स्मार्टफोन मार्केट में अपनी धाक जमा चुकी Xiaomi ने अब कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी बनाने शुरू कर दिए हैं जिनमें जूते, टूथब्रश, कुकर जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। बता दें कि Xiaomi शाओमी ने अब वॉच सेगमेंट में कदम रखते हुए Mijia हायब्रिड वॉच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Mijia Quartz वॉच लॉन्च की है। इस हायब्रिड वॉच की कीमत भी आम घड़ियों जितनी ही रखी गयी है जिससे लोग इसे आसानी से खरीद सकें।