
नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Xiaomi के सब ब्रांड Yeelight ने एक नया वायरलैस चार्जिंग नाइट लैंप लॉन्च किया है। इस लैंप का इस्तेमाल ग्राहक उस वक्त कर सकते हैं जब उनके पास इलेक्ट्रिसिटी ना हो। इस लैंप को 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज कर किया जा सकता है। इसके बाद यह अगले 24 घंटे मेें नािट मोड या फिर 11 घंटे वाइट लाइट मोड में काम कर सकती है। इसके अलावा इसमें टैंपरेचर प्रोटेक्शन, ओवर वोल्टेज प्रोटेक्शन, इक्विपमेंट सेफ्टी टैंपरेचर, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन है। फिलहाल इसे चीन में पेश किया गया है। भारतीय मार्केट में इसे कब तक पेश किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।