14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोन और कंप्यूटर पर पुश नोटिफिकेशंस से परेशान हैं तो ऐसे करें बंद

मोबाइल फोन में आने वाले पुश नोटिफिकेशंस को फिक्स किया जा सकता है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Mar 12, 2018

Push Notifications

ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स को प्रतिदिन कई सारे पुश नोटिफिकेशंस आते हैं जिसकी वजह से फोन की स्क्रीन नोटिफिकेशन से भर जाती है। अलग—अलग एप्स के पुश नोटिफिकेशंस आते रहते हैं जिससें परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं की यह समस्या सिर्फ स्मार्टफोन पर ही होती है बल्कि डेस्कटॉप पर भी नोटिफिकेशंस आते हैं। इसके लिए हमारा ब्राउजर भी बार-बार नोटिफिकेशन को ऑन करने के लिए अलर्ट भेजता रहता है। लेकिन आप इन पुश नोटिफिकेशंस को कंट्रोल कर सकते है।

कई लोग स्मार्टफोन पर आने वाले नोटिफिकेशंस से तंग आकर सोशल मीडिया एप्स को अनइंस्टॉल करने समेत ही सभी नोटिफिकेशंस को भी ऑफ कर देते हैं। यूजर्स को अपने फोन पर फेसबुक, ट्विटर, न्यूज एप और कई दूसरे एप के नोटिफिकेशन आते रहते हैं। ये पुश नोटिफिकेशंस कभी भी और किसी भी टाइम आ जाते है। इसका मतलब यह है कि ये पुश नोटिफिकेशंस बिन बुलाये मेहमान की तरह होते है। मोबाइल फोन में आने वाले नोटिफिकेशंस एक लाइन में दिखाई देते हैं। यदि नोटिफिकेशंस की संख्या ज्यादा होती है तो उन्हें ऊपर की तरफ स्क्रॉल करना होता है। वहीं, गूगल और एपल अपने यूजर्स को सलाह देते हैं कि बेमतलब के पुश नोटिफिकेशंस को बंद कर देना चाहिए। ऐसा करने से बैटरी की भी बचत होती है। नोटिफिकेशन की वजह से फोन कुछ सेकंड तक वेक अप मोड में रहता है जिससे स्क्रीन भी ऑन रहती है और बैटरी की खपत होती है।

पुश नोटिफिकेशन एक पॉप—अप मैसेज है मोबाइल फोन या वेब ब्राउजर पर पॉप करता है। वेब ब्राउजर या मोबाइल फोन की स्क्रीन पर एक नोटिफिकेशन पर डिस्प्ले होता है उसे पुश नोटिफिकेशन कहा जाता है। इसको किसी सर्वर या ओपन एप्लीकेशन की मदद से पुश किया जाता है। यूजर्स को अपडेट के देने के लिए पुश नोटिफिकेशन भेजा जाता है। पुश नोटिफिकेशन पर यूजर्स क्लिक करके सीधे उस लिंक या अपडेट पर पहुंच सकते हैं। अक्सर पुश नोटिफिकेशंस न्यूज वेबसाइट्स द्वारा अपने एप या ब्राउजर यूजर्स को भेजा जाता है। ऐसा करने पर उनकी साइट्स का ट्रैफिक बढ़ता है। आपको बता दें की सबसे पहले पुश नोटिफिकेशन की शुरुआत एपल ने जून 2009 में की थी जिसके बाद इनको भेजने वालों की बाढ़ सी आ गई।

आईफोन में ऐसे करें बंद
पुश नोटिफिकेशंस को बंद करने के लिए सबसे पहले अपने आईफोन की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद फोन की स्क्रीन के लेफ्ट हैंड साइड में नोटिफिकेशन सेंटर में जाएं। इसके बाद एप की लिस्ट दिखने तक स्वाइप करते रहें। इसके बाद जिस एप के नोटिफिकेशन बंद करना चाहते हैं उसको खोजें और फिर उस पर टैप करें।

एंड्रॉयड में ऐसे करें बंद
एंड्रॉयड फोन में पुश नोटिफिकेशन को ऑफ करने के लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद नोटिफेकिशन में जाएं। इसके बाद ‘ऑल एप’ पर क्लिक करें। अब आप जिस एप का पुश नोटिफिकेशन ऑफ करना चाहते हैं उस पर क्लिक करके ऑफ करें।