कैमरे की बात करें तो Huawei P30 Pro में 5X ऑप्टिकल जूम कैमरा दिया है जो नए सेंसर से लैस है। फोन के रियर में तीन कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला 40 मेगापिक्सल सेंसर, दूसरा 20 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और तीसरा 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy S10 Plus में फोटोग्राफी के लिए बैक में तीन कैमरे दिए गए है, जिसमें पहला कैमरा f2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल, दूसरा f1.5 व f2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल और तीसरा f2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला f1.9 अपर्च के साथ 10 मेगापिक्सल और f2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यानी Huawei ने अपने यूजर्स को बेहतरीन कैमरा देने का काम किया है हालाकिं सैमसंग ने भी 5 कैमरे के साथ यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ किया है।