
Gariaband News: गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के खैरझिटी गांव में सोमवार को दर्दनाक घटना सामने आई। समय पर इलाज और एंबुलेंस न मिलने से ममता गोंड (27) की मौत हो गई। वह प्रेग्नेंट थी। 7 महीने का गर्भ था। इस घटना ने पूरे गांव में शोक और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ आक्रोश का माहौल खड़ा कर दिया है।
परिजनों ने बताया कि ममता को सुबह 10 बजे पेट में तेज दर्द उठा। उन्होंने तुरंत 102 महतारी एक्सप्रेस को कॉल किया। न कॉल अटेंड हुआ, न गाड़ी समय पर पहुंची। एंबुलेंस लगभग दो घंटे बाद आई। तब तक ममता की हालत बिगड़ चुकी थी। उसे छुरा अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने के बाद भी लापरवाही जारी रही। परिजनों का आरोप है कि ममता अस्पताल पहुंचने पर होश में थी। सामान्य बात कर रही थी। इलाज के लिए आधे घंटे तक कोई डॉक्टर ही नहीं आया। ऐसे में ममता और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई।
परिजनों ने महतारी एक्सप्रेस के आने में देरी और अस्पताल स्टाफ की उदासीनता को मौत का कारण बताया। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Updated on:
29 Apr 2025 05:38 pm
Published on:
29 Apr 2025 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
