
नवापारा-राजिम. नवविवाहिता साली से जबर्दस्ती दुष्कर्म कर अवैध संबंध बरकरार रखने की धमकी दे उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी जीजा को गोबरानवापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुड़ागांव निवासी आरोपी अरविन्द साहू का महासमुंद के मोंगरा निवासी अपनी साली फलिता से अवैध संबंध था।
वहीं फलिता की शादी होने के बाद भी आरोपी अरविन्द संबंध बनाने की बात कहता रहा लेकिन मृतका ने मना कर दिया। इस पर आरोपी जीजा ने मृतका के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया और चेतावनी दी कि अगर उससे संबंध नहीं रखी तो उसके पति को जान से मार देगा।
जहां मृतका परेशान हो कर अपने ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ ही मृत्यु से पूर्व मृतका ने सुसाइड नोट में अपने जीजा के कारनामों को बयां किया। इस पर पुलिस ने सुसाइड नोट को परीक्षण के लिए हैण्डराइटिंग एक्सपर्ट के पास भिजवाया और आरोपी अरविन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Published on:
04 Dec 2019 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
