28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस प्रत्याशी से अमितेश शुक्ल की ऐतिहासिक जीत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कांग्रेस प्रत्याशी अमितेश शुक्ल की ऐतिहासिक और अब तक की सबसे बड़ी जीत पर विधानसभा मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न बहुत ही धूम-धड़ाके के साथ मनाया।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh chunav result

कांग्रेस प्रत्याशी से अमितेश शुक्ल की ऐतिहासिक जीत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वगत

राजिम. राजिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अमितेश शुक्ल की ऐतिहासिक और अब तक की सबसे बड़ी जीत पर विधानसभा मुख्यालय राजिम शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न बहुत ही धूम-धड़ाके के साथ मनाया। जिला मुख्यालय से देर शाम राजिम पहुंचने पर शुक्ल का पं. सुन्दर लाल शर्मा चौक में शहरवासियों ने धमाल-बाजे और खुब आतिशबाजी कर ऐतिहासिक स्वागत किया।

इस स्वागत को देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा था कि मानो दीपावली का त्योहार एक बार फिर आ गया हो। खूब पटाखे फूटे और रंग गुलाल भी जमकर खेला जा रहा था। इस खुशी में शामिल होने रात होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

पं. सुन्दर लाल शर्मा चौक पर अपनी जीत पर अमितेष शुक्ल ने कहा कि यह जीत आप सब की जीत है। यह जीत पार्टी के जाबाज कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और शुभ चिंतकों द्वारा की गई मेहनत का परिणाम है। मैं इस जीत को राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं, शुभ चिंतकों एवं मतदाताओं को समर्पित करता हंू। जिन्होंने कांग्रेस के पंजा पर मुहर लगाकर मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है। मैं जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरने का ईमानदारी के साथ प्रयास करूंगा।

राजिम क्षेत्र की जनता जैसा चाहेगी उनकी इच्छाओं के अनुरूप ही सारे विकास के काम बहुत तेजी के साथ किए जाएंगे। उन्होंने तमाम मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं बहुत जल्द हर एक गांव में पहुंचुंगा। शुक्ल ने कहा कि क्षेत्र के मतदाताओं ने राजिम के बेटे के उपर विश्वास जताया है। इस विश्वास को कभी खंडित नहीं होने दूंगा। शुक्ल ने इस अवसर पर राजिम मुख्यालय के पत्रकारों का भी आभार जताया।

शुक्ल का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ ताराचंद मेघवानी, विकास तिवारी, सुनील तिवारी, रामकुमार गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष भावसिंग साहू, गिरिश रजानी, मनीष दुबे, सब्बीर खान, गुहाराम सोनकर, अमर ठाकुर, अशोक श्रीवास्तव, गोदूराव दनके, साधु निषाद, रामकुमार साहू, मुन्ना सोनकर, भीम साहू, महेन्द्र साहू, लिलेश्वर यदु, दीपक सोनकर, पद्मा दुबे, रोशनी गोस्वामी, प्रीति पांडे, धनेश्वरी वर्मा, गायत्री साहू, सरिता यदु, सुमन दुबे, लक्ष्मी ध्रुव, लता, शांति, नेहा, शशी ठाकुर, गीता कंडरा, संतोषी सोनकर, यशोदा देवांगन, सीमा, कुमारी धीवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

अविभाजित म.प्र. के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके पं. श्यामाचरण शुक्ल ने राजिम से प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद उनके सुपुत्र अमितेश शुक्ल राजिम विधानसभा के प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। इस बार उन्होंने पिछले चुनाव हारने के बाद पांच साल तक मेहनत की और इस बार ऐतिहासिक रिकार्ड तोड़ मत 58132 से जीत दर्ज कराई।

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिटिंग विधायक संतोष उपाध्याय रहें जिन्होंने 40909 वोट पाया, 23776 मतों के साथ तीसरे नंम्बर पर जोगी कांग्रेस के रोहित साहू रहे। सुबह से ही लोग चुनावी रूझान जानने टीवी पर डटे रहे। शुरू से ही अमितेश शुक्ल लीड लेकर चल रहे थे, जो अंत तक ऐतिहासिक जीत के साथ बरकरार रहा।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग