8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनसान जगह में मिली बेटे की कार, अंदर का नजारा देख पिता के उड़ गए होश

मृतक का नाम सीमांत जैन है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 17 Nov 2017, 9:00 PM IST

CG news

found car

राजनांदगांव. नवापारा-राजिम के रहने वाले एक युवक ने बुधवार को अपने ससुराल डोंगरगांव से निकलने के बाद रास्ते में जहर खा लिया। शाम उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां देर रात को उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम सीमांत जैन है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Read More News: पिता का शोक संदेश बांटने पहुंची भिलाई की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, थाने पहुंचने से पहले हुई बेहोश

पुलिस ने बताया राजिम में रहने वाले महेन्द्र जैन के ३२ वर्षीय पुत्र सीमांत का ससुराल डोंगरगांव में था। वह डोंगरगांव में समाज के एक कार्यक्रम के सिलसिले में पूरे परिवार के साथ यहां आया हुआ था। बुधवार को वह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एक कार में सवार था जबकि उसके पीछे कार में उसके पिता और अन्य रिश्तेदार थे।

Read More: लड़कियां रात में हॉस्टल की दीवार फांदकर कर रही थी ये काम, पढ़कर खड़े हो जाएंगे कान

लालबाग थाना से मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हुई और उसने पहले अपने बच्चों को पिता की गाड़ी में शिफ्ट कर दिया और फिर कुछ आगे जाने के बाद पत्नी को भी गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद वह अकेले ही आगे बढ़ गया। पीछे आ रहे पिता ने उसकी पत्नी को भी अपनी गाड़ी में लिया और वे राजनांदगांव की ओर बढ़े। इस बीच फरहद मोड़ के पास उन्हें सीमांत की कार दिखी। पास आने पर पता चला कि उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है और उसकी हालत खराब है। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

Read More: आपके घर कभी भी आ सकती है पुलिस, रखें ये दस्तावेज, नहीं तो जाएंगे जेल

पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि रास्ते में अर्जुनी में रूककर सीमांत ने किसी दुकान से कीटनाशक खरीदा होगा और उसने इसका सेवन कर लिया होगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में विवेचना कर रही है।

Read More: इस सरकारी मैडम की भोली सूरत पर मत जाना, कारनामा जान लोगों के उड़ गए होश