31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: अतिक्रमण हटाने पहुंचे 5 वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, आरोपी ने डंडे-कुल्हाड़ी से मारा, फिर… मचा बवाल

CG Crime News: गरियाबंद में जिले में अतिक्रमण हटाने गए डिप्टी रेंजर समेत पांच वनकर्मियों टीम पर हमला हुआ है। मारपीट में 2 डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा और अर्जुन यादव के घुटने और कलाई में चोट आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 13 Jun 2025, 7:56 AM IST

वन अमले पर हमले के आरोपी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

वन अमले पर हमले के आरोपी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: प्रदेश में वन और रेत माफिया बेखौफ नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एक ओर गरियाबंद में वन भूमि पर अवैध कब्जा हटाने गए वनकर्मियों की पिटाई हो रही है तो दूसरी ओर राजनांदगांव में अवैध रेत खनन रोकने गए ग्रामीणों पर रेतमाफिया गोली चलाने की घटनाएं हो रही हैं।

गरियाबंद में जिले में अतिक्रमण हटाने गए डिप्टी रेंजर समेत पांच वनकर्मियों टीम पर हमला हुआ है। परसूली रेंज के सोहागपुर बिट में गुरुवार की सुबह डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा समेत 5 वन कर्मी मौके पर पहुंचे थे तभी माफियाओं ने उन पर डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। मारपीट में 2 डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा और अर्जुन यादव के घुटने और कलाई में चोट आई है। अन्य कर्मियों के हाथ पैर में भी गहरी चोट लगी है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां मुख्य आरोपी आशाराम हरदी जंगल में जेसीबी से अपनी जमीन छोड़कर वन विभाग की जमीन से पेड़ हटाकर कब्जा कर रहा था।

महिलाओं को आगे कर किया हमला

वनकर्मियों के आपत्ति जताने पर आरोपी ने अपने परिवार को बुला लिया और महिलाओं को आगे कर दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। डिप्टी रेंजर ने घटना का वीडियो बनाया था लेकिन आरोपियों ने मोबाइल छीनकर उसे डिलीट कर दिया।

यह भी पढ़े: राजनांदगांव में अवैध खनन रोकने पर फायरिंग… पार्षद और जेसीबी चालक गिरफ्तार, तस्करों ने 3 राउंड की थी फायरिंग

मारपीट, बलवा समेत कई धाराओं में केस

वनकर्मियों की शिकायत के बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव घटना स्थल पर पहुंचे। वनकर्मियों की शिकायत के आधार पर आरोपियों पर मारपीट, बलवा, अपहरण, सरकारी काम में बाधा, सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हमले का अंदेशा नहीं था

रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने बताया कि अतिक्रमण की जानकारी मिली थी। लेकिन इस तरह के हमले का अंदेशा नहीं था।

सभी आरोपी ग्राम हरदी के रहने वाले

आशाराम ध्रुव, 55 साल
झमेश्वर ध्रुव, 29 साल
थानेश्वर ध्रुव, 20 साल
रोहित ध्रुव, 35 साल
सीता ध्रुव, 25 साल