27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवउठनी आज, रोशनी से जगमगाएंगे घर रचाएंगे शालिग्राम और तुलसी का विवाह

छोटी दीपावली यानि देवउठनी जेठौनी पर्व सोमवार को राजिम सहित अंचल भर में मनाया जायेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
tulsi puja

देवउठनी आज, रोशनी से जगमगाएंगे घर रचाएंगे शालिग्राम और तुलसी का विवाह

राजिम. छोटी दीपावली यानि देवउठनी जेठौनी पर्व सोमवार को राजिम सहित अंचल भर में मनाया जायेगा। यह त्यौहार दीपावली जैसा ही उल्लास भरा रहता है, इसलिए इसे लोग छोटी दीपावली भी कहते हैं।

घरों में दीये जलाए जायेंगे, रोशनी से जगमगाएंगे साथ ही अनेक तरह का पकवान भी बनेगा। त्यौहार को लेकर ग्रामीण अंचल में जोरदार तैयारी की जा रही है। इस त्यौहार में गन्ना और चना भाजी का विशेष महत्व रहता है। तुलसी विवाह में इसे मंडप के रूप में सजाते हैं, वहीं चना भाजी का पूजा में प्रयोग किया जाता है। गोधन को छप्पन भोग खिचड़ी बनाकर कराया जाता है।

इस पर्व को प्रबोधनी एकादशी श्री राजीव लोचन मंदिर में मनाया जायेगा, जिसमें सर्व प्रथम श्री सालिग्राम जी को तेल उबटन अभिषेक पूजन के साथ प्रबोधनी पूजन सम्पन्न किया जायेगा, तत्पश्चात रात्रि 10 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक तुलसी विवाह विधि संपन्न किया जाएगा, जिसमें प्रमुख पुरोहित व पुजारी विधि पूर्वक संपन्न करेंगे। उपस्थित सदस्यगण, मंदिर पुरोहित व अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।

इसी के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। तुलसी विवाह धूमधाम से संपन्न कराने गन्ने का मंडप बनाया जाता है। बाजार में एक दिन पहले ही बिकने पहुंच गया है। आज दिन भर मुंह मांगी कीमत पर गन्न की जमकर बिक्री हुई। इस पर्व पर कांचा कोचई का भी काफी महत्व रहता है।