30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला डॉक्टर ने किराए के मकान में लगाई फांसी, मां ने इस हाल में देखी लाश…मची चीख-पुकार

Female doctor commits suicide in Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां महिला डॉक्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
Female doctor committed suicide by hanging in Gariaband Breaking News

मृत महिला डॉक्टर सीमा अलोने

गरियाबंद। CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां महिला डॉक्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आगे की जांच-पड़ताल में जुटी हैं। यह पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर सीमा अलोने (उम्र 38 वर्ष) छुरा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ थी। मृत महिला डाक्टर ने अपने सरकारी आवास के आगे ही एक किराए का मकान लिया हुआ था। जहां उनके माता-पिता रहते थे। सरकारी आवास (Breaking News) में पति डॉ. भारत भूषण आर्या के साथ सीमा रहती थी। शनिवार की शाम अकेले पाकर महिला डॉक्टर ने फांसी लगा ली।

यह भी पढ़े: पुलिस हुई सख्त, अब थानों में पेंडिंग मामलों की खुलेगी फाइल....आरोपियों की होगी गिरफ्तारी

फंदे पर लटकी मिली डॉक्टर की लाश

परिजनों ने बताया की शनिवार की शाम डॉ. भारत भूषण आर्या अपने निजी क्लीनिक में थे। मां इवनिंग वॉक के लिए गई हुई थीं और पिता सब्जी खरीदी के लिए बाजार गए थे। इस दौरान सीमा दुपट्टा को फंदा बना कर पंखे पर लटक गई। इवनिंग वॉक से वापस लौटने पर मां ने बेटी को फंदे पर लटके देखा और इसकी जानकारी अपने दामाद को दी। मौके पर पहुंचा पति अपनी पत्नी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक सीमा की सांसे थम चुकी थी।

Female doctor commits suicide in Gariaband: घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई हैं। फिलहाल महिला डाक्‍टर के आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े: यात्री कृपया ध्यान दें! इस दिन से शुरू होगा रेलवे कार्य, इन रूट की ट्रेनें रहेगी रद्द...फटाफट देखें नाम

Story Loader