13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG में भीषण हादसा.. प्रधान आरक्षक और सरपंच प्रतिनिधि की मौत, घूमने जा रहे थे घटारानी

Gariaband road accident : गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र का है। यहां घटारानी घूमने जा रहे कार सवार प्रधान आरक्षक और सरपंच प्रतिनिधि की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
accident_in_gariaband.jpg

गरियाबंद। Gariaband road accident : लगातार बारिश के बाद प्रदेश के झरनों की खूबसूरती दोगुनी हो गई है। वहीं अब छुट्टी के मौके पर लोग ऐसे जगह घूमने का प्लान भी बना रहे हैं। इस बीच लगातार हादसे की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र का है। यहां घटारानी घूमने जा रहे कार सवार प्रधान आरक्षक और सरपंच प्रतिनिधि की मौत हो गई।

Gariaband road accident : हादसे में दो अन्य को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लाक के पचपेड़ी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा और ग्राम पतईडीह के सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव की मौत हो गई। दोनों छुट्टी के मौके पर घटारानी घूमने कार में सवार हो कर जा रहे थे। उनके साथ ग्राम जैतपुरी के सरपंच पुरन कैवत्र्य ग्राम पंचायत पतईडीह सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव भी सवार थे।

Gariaband road accident : बताया जा रहा है कि बीती रात 10 बजे के आसपास ग्राम मोगरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तीन बार पलटी मारते हुए भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा और ग्राम पतईडीह के सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव को गंभीर चोट आई। वहीं अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। जैतपुरी के सरपंच पुरन कैवत्र्य व अनूप नायक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और शव को बरामद कर इसकी सूचना परिजनों को दी।