
Pulse Polio Campaign in District in bhilwara
Pulse Polio Campaign: गरियाबंद। राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का क्रियान्वयन 27 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाना है। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के लिए शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की 2 बूंद खुराक पिलाई जाएगी। जिले में 90652 बच्चों को पल्स पोलियो की 2 बूंद खुराक पिलाने का लक्ष्य है।
जिले में 827 पोलियों बूथ चिन्हांकित है। अपेक्षित टीम संख्या 1827 के माध्यम से बूथ पर पोलियो दवा पिलाई जाएगी। जिसमें 101 पर्यवेक्षक के माध्यम से निरीक्षण भ्रमण किया जाएगा। समस्त बूथ, मेला, बाजार, ईंट भट्टा, पहुंच विहीन क्षेत्रों व घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
प्रथम दिवस 827 बूथ पर पल्स पोलियो की खुराक दिया जाएगा। द्वितीय दिवस घर-घर भ्रमण कर छुटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अपेक्षित टीम संख्या 1706 के माध्यम से बूथ पर पोलियो दवा पिलाई जाएगी। जिसमें 96 पर्यवेक्षक के माध्यम से निरीक्षण भ्रमण किया जाएगा।
तृतीय दिवस 12 पहुंचविहीन क्षेत्रों में 36 टीम के माध्यम से छूटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दिया जाएगा। 7 पर्यवेक्षक के माध्यम से निरीक्षण भ्रमण किया जाएगा। भ्रमण व क्षीण आबादी वाले क्षेत्र के लिए आवश्यक 27 मोबाइल टीम बनाई गई है। 6 पर्यवेक्षक के माध्यम से निरीक्षण भ्रमण किया जाएगा।
Published on:
25 Feb 2022 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
