
Naxal News: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नगरी एरिया के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 4 मार्च को जिला बल, एसटीएफ., सीआरपीएफ. कोबरा 207 वाहिनी और धमतरी डीआरजी की संयुक्त टीम द्वारा नगरी, सिहावा (धमतरी) एरिया में सर्चिंग गस्त के लिए रवाना हुआ था।
5 मार्च की सुबह ठोठाझरिया (सिहावा) धमतरी मंदागीरी पहाड़ी के पास नक्सलियों की उपस्थिति पाई गई। इस दौरान सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देखकर नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। यहां एरिया सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सली वर्दी, नक्सल साहित्य समेत अन्य समाग्री मिली।
मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में पुलिस द्वारा नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने शासन की आत्मसमर्पण नीति के तहत समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नजदीकी थाना, चौकी, कैंप पर संपर्क कर आत्मसमर्पण कर सकते हैं।
Naxal News: पुलिस ने नक्सलियों से हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। शासन की आत्मसमर्पण नीति के तहत नक्सली आत्मसमर्पण कर शासकीय योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें रोजगार, स्वास्थ्य, आवास और सुरक्षा की सुविधाएं शामिल हैं। आत्मसमर्पण के लिए नजदीकी थाना, चौकी या 94792-27805 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
Published on:
07 Mar 2025 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
