गरियाबंद/मैनपुर. एक-एक कर आजादी के 70 वर्ष गुजर गए, लेकिन इन्हें क्या सचमुच आजादी नसीब हुई है। जिन्हें पीने को साफ पानी नसीब हो रही है न ही मूलभूत सुविधाएं। आज भी यहां के ग्रामीण दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं। आहार के रूप में कंद मूल खाकर जीवन यापन करना पड़ रहा है। वहीं पानी के लिए कोसो दूर पैदल चलकर जाना पड़ता है। तो रात का अंधेरा लकड़ी के अलाव से दूर होता है। विकास दिखाने वाली सरकार को कौन बताए कि अंचल के ग्रामीणों की दशा क्या है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य इनके लिए तो एक दिव्य स्वप्न है।