फिंगेश्वर ञ्च पत्रिका. प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर विधानसभा घेराव में बुधवार को राजिम विधानसभा से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष हरित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए विधानसभा का घेराव किया गया। भाजपा के इस घेराव में सरकार आंदोलनकारियों के ऊपर आंसू गैस, वाटर केनन व बाल प्रयोग के साथ अंत में गिरफ्तारी किया।
विधानसभा के राजिम व फिंगेश्वर मंडल से किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष हरित, वरिष्ठ नेता भागवत हरित, रामुराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर, राजू साहू, अशोक साहू, दशरथ सिन्हा, मिंजून साहू, बोधन साहू, गोलू साहू, शीतल साहू, जगदेव सिन्हा, भुवन साहू, मंडल महामंत्री किसन मोर्चा, दिगेश साहू, वीरेंद्र साहू, अजय साहू, दिनेश साहू, चंद्रशेखर साहू, चोवा पटेल, बिट्टू साहू, नेमीचंद, संजय यादव, दानीराम आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।