8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरियाबंद

जामगांव स्कूल के प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण बैठे धरने पर

ब्लॉक के जामगांव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के महिला प्राचार्य की मनमानी व दबंगई से आक्रोशित प्रबंधन समिति के सदस्य व ग्रामीण उसे हटाने की मांग को लेकर स्कूल परिसर में धरना पर बैठ गए। वहीं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शाला प्रबंधन समिति की शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Google source verification

फिंगेश्वर. ब्लॉक के जामगांव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के महिला प्राचार्य की मनमानी व दबंगई से आक्रोशित प्रबंधन समिति के सदस्य व ग्रामीण उसे हटाने की मांग को लेकर स्कूल परिसर में धरना पर बैठ गए। वहीं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शाला प्रबंधन समिति की शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि महिला प्राचार्य के द्वारा स्कूल में अनुशासनहीनता बरतने के साथ ही स्कूल के शिक्षकों व समिति सदस्यों के साथ दुव्र्यवहार किए जाने की शिकायत है। इस मामले की प्रबंधन समिति द्वारा कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर प्राचार्य को तत्काल पद से बर्खास्त कर अन्यत्र स्थानांतरण किए जाने की लिखित में शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे समिति सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है। वे प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर स्कूल परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
इस पूरे मामले में प्राचार्य चंद्रिका साहू ने ग्रामीणों की शिकायत को बेबुनियाद व निराधार बताया है। वहीं, मौके पर पहुंचे विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र जोशी ने शाला प्रबंधन समिति की शिकायत पर जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। धरना- प्रदर्शन में शाला विकास समिति के अध्यक्ष त्रिपुरारी पटेल, सरपंच अरुण सिन्हा, मिन्जून साहू, दशरथ सिन्हा, कोमल ढीढी, चंद्रिका साहू आदि प्रबंधन समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।