
भोजन-पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकल रहे वन्य प्राणी, लोगों पर कर रहे हमला
रायपुर@ जंगल से भोजन और पानी की तलाश में बाहर निकल रहे वन्यप्राणी लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसे देखते हुए वन विभाग ने वन्य प्राणियों से दूरी बनाकर रखने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी डीएफओ को अतिरिक्त बल लगाकर गश्त लगाने कहा गया है। ताकि वन्य प्राणियों के साथ ही स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित रखा जा सके। वहीं वन्य ग्राम और जंगल के आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट रहने कहा गया है। उन्हें अनावश्यक रूप से जंगलों में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। किसी भी वन्य प्राणी के भटकते हुए रिहायशी क्षेत्र में आने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि पिछले सप्ताहभर से लगातार वन्य प्राणी जंगलों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों में हमला करने की घटनाएं भी हुई है।
दो ग्रामीणों की मौत
सूरजपुर जिला स्थित ग्राम ओडग़ी ग्राम पंचायत से लगे जंगल में 27 मार्च को बाघ के हमले से दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बाघ पर हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया है। इसी तरह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जंगल और रिहायशी इलाकों में विचरण कर रहे बाघ ने दर्जनों पालतू पशुओं पर हमला किया। इसकी शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। वहीं मार्च के प्रथम सप्ताह में मनेंद्रगढ़ वनमंडल स्थित कछौड़ गांव के पास जलाशय में मछली पकडऩे गए एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।
दूरी बनाकर रखें
वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ सुधीर अग्रवाल ने कहा कि वन्य प्राणियों के रिहायशी इलाके की ओर रूख करने पर उससे दूरी बनाकर रखें। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग के अमले को तुरंत दें। ताकि स्थानीय स्थानीय नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों को सुरक्षित रखा जा सकें।
Published on:
01 Apr 2023 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
