27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरियाबंद

महिलाओं ने भगवा वस्त्र पहनकर शौर्य प्रदर्शन करते हुए निकाली शोभायात्रा

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव का पर्व ग्रामीण साहू व आत्मनिर्भर महिला समिति के तत्वावधान में स्थानीय राम जानकी मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में स्थापित भगवान श्रीराम के मूर्ति की पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। जिसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

Google source verification

फिंगेश्वर/कोपरा. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव का पर्व ग्रामीण साहू व आत्मनिर्भर महिला समिति के तत्वावधान में स्थानीय राम जानकी मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में स्थापित भगवान श्रीराम के मूर्ति की पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। जिसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इस दौरान महिलाओं ने गजब का उत्साह दिखाते हुए भगवा साड़ी, पगड़ी और हाथों में केसरिया झंडा लिए रैली के दौरान डीजे की धुन पर थिरकती रहीं। ‘एक ही नारा एक ही नाम ,जय श्रीरामजय श्रीरामÓ जैसे विभिन्न नारों के उद्घोष के साथ राम भक्तों ने गांव में रामलला की भव्य शोभायात्रा निकाली। भरी दोपहरी चिलचिलाती धूप में भी सभी प्रभु श्रीराम के नारे लगाते बैंड बाजे की धुन पर घंटों नाचते गाते चल रहे थे।
भगवान श्रीराम की शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से निकलकर पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान शोभायात्रा का जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान राम जानकी, लक्ष्मण और बजरंगबली की जीवंत झांकी लोगों का मन मोह रही थी। जगह-जगह इन झांकियां का ग्रामवासियों ने स्वागत किया। वही, भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता का वेशभूषा धारण किए बच्चियां लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बना रहा।
इस दौरान परिक्षेत्र अध्यक्ष कमलेश साहू, ग्रामीण अध्यक्ष नारायण लाल साहू, महिला उपाध्यक्ष रमा बाई साहू, उपाध्यक्ष भागवत साहू, कोषाध्यक्ष महेश कुमार साहू, प्रेमलाल साहू, संरक्षक यशवंत साहू, मनोज साहू, नारायण लाल साहू, अंकेक्षक उमाशंकर साहू, टानिक साहू, चन्द्रभूषण साहू, रूपनारायण साहू, भारती साहू, धान भाई साहू, दीपिका देवदास, तारकेश्वरी तारक, रुखमणी सिन्हा, शशि कला साहू, संध्या ठाकुर, नीरा तारक, योगिता साहू, राधा साहू, लक्ष्मी साहू, एमिन साहू, खुमेश्वरी साहू, सुनीता ध्रुव, खुमेश्वरी वर्मा, भुनेश्वरी साहू, कीर्ति साहू, अश्वनी साहू, सुभद्रा, विद्या साहू, सविता तारक, रामेश्वरी साहू, मौसमी ध्रुव, कल्याणी ध्रुव, मीना साहू, ऋतु साहू, जागेश्वरी,उषा, रेखा, धनेश्वरी, अन्नपूर्णा साहू, सुनीता साह आदि शोभायात्रा में शामिल थे।