गया। झारखंड की तरह ही गया में भी इन दिनों लोग हाथियों के उत्पात से परेशान हैं। जिले के केवलाकला गांव निवासी विषुणदेव पासवान नामक किसान की जंगली हाथियों ने जान ले ली। 15 -20 की संख्या में रहा जंगली हाथियों का झुंड़ रास्ता भटक कर बस्ती की ओर आ गया और फसल को लगातार बर्बाद करने लगा।
वहीं अपनी फसल को बर्बादी से बचाने गए किसानों पर हाथियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक किसान की मौत हो गई। इस घटना से भदवर थाना के केवलाकला और रजबलिया सहित कई गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। विष्णुदेव पासवान की मौत की खबर के बाद जिला पुलिस, एसटीएफ और वन विभाग के अधिकारी हाथियों को भगाने का प्रयास कर कर रहें हैं।
यह इलाका जंगली क्षेत्र है और झारखंड के जंगल के बार्डर इलाके से है, जहां इस तरह के जंगली हाथी आए दिन उत्पात मचाते रहते हैं।
15 से ज्यादा की संख्या में आए इन हाथियों के झुंड में करीब पांच बच्चे हैं, जबकि 10 से ज्यादा बड़े हाथी हैं। जिनसे बड़ा खतरा बने
रहने का भय रहता है।