9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गयाजी: तिलक समारोह में बड़ा हादसा, फूड प्वाइजनिंग से 50 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में अफरातफरी

गयाजी में तिलक समारोह के दौरान भोजन करने के बाद 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी पीड़ितों को गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

गया

image

Rajesh Kumar Ojha

May 09, 2026

सांकेतिक तस्वीर। फोटो -(AI Generated)

गयाजी में एक तिलक समारोह के दौरान भोजन करने के बाद 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ लोगों का इलाज निजी क्लीनिकों में भी चल रहा है।

सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस भेजकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया और सभी का उपचार शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मरीजों की स्थिति सामान्य है, हालांकि कुछ लोगों की हालत अभी पूरी तरह स्थिर नहीं है। जानकारी के अनुसार, तिलक समारोह में शामिल सभी लोगों ने एक साथ भोजन किया था, जिसके बाद 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित हो गए।

50 से अधिक लोग बीमार

यह मामला बिहार के गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के धाना बिगहा गांव का है। तिलक समारोह में भोजन करने के बाद घर लौटते ही लोग एक-एक कर बीमार पड़ने लगे। करीब 50 से अधिक लोगों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उल्टी और दस्त से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ पहुंचाया, जबकि कुछ मरीजों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल हब्बीपुर के शिक्षक रमेश दास के भांजे का तिलक समारोह था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। मेहमानों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी। भोजन करने के कुछ देर बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले की सूचना मिलने पर सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने एंबुलेंस भेजकर सभी मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मेडिकल टीम डॉक्टरों के साथ गांव में कैंप कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने तैयार भोजन और खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।