27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

450 साल पुराना है माता का यह मंदिर, दर्शन मात्र से ही पूरी हो जाती है मनोकामना

इस समय नवरात्रि में चरों ओर भक्त मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Mar 2018, 6:20 PM IST

Sikari Mata temple

गाजियाबाद। चैत्र नवरात्र की शुरुआत होते ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। इसलिए हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है। इसलिए नवरात्र के पहले दिन से ही 9 दिन तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर सभी भक्तजन अपनी मनोकामना पूरी होने की मां के सामने अर्जी लगाते हैं। इंडियन हो सभी भक्तों मां दुर्गा को अपने-अपने तरीके से मनाने का प्रयास करते हैं।

यह भी पढ़ें-यहां नदी में पोकलैंड मशीनों को उतार कर हो रहा था खनन, पड़ा SDM का छापा तो मच गया हड़कंप

कुछ भक्त मां भगवती की अपने घर पर ही पूजा अर्चना कर उनको खुश करने का प्रयास करते हैं तो कुछ मंदिरों में जाकर मां की पूजा अर्चना कर उनसे प्रार्थना करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहां पर नवरात्रि में विशेष तौर पर पूजा की जाती है। यहां पर काफी बड़ा मेला भी लगता है और यह भी मान्यता है कि जो भी भक्त इस मंदिर में आकर मां के सामने अपनी अरदास लगाता है तो निश्चित तौर पर मां भगवती उसकी सभी मनोकामना पूरी करती हैं। इन दिनों इस मंदिर में दूर-दराज से भी लोग आकर पूजा अर्चना करते हैं।

यह भी पढ़ें-योगी सरकार में भी नहीं सुधर रहे अफसर, 50000 रुपए की रिश्वत लेते हुए कानूनगो गिरफ्तार

बताते चलें कि जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके के सीकरी गांव स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा और राजस्थान से चैत्र माह में श्रद्धालु मंदिर में आकर मां के सामने अपनी अरदास लगाते हैं। यह मंदिर 450 साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर के बीच लगे बरगद के पेड़ पर 1857 में डगलस नाम के अंग्रेज ने गांव वालों पर हमला कर 131 लोगों को फांसी पर लटका दिया था। तब से आज तक लोग इसे क्रांति का प्रतीक मंदिर भी मानते हैं। हर ओर हर साल यहां नवरात्रि के पवित्र दिनों में मंदिर को सजाया जाता है और मेले का आयोजन किया जाता है।

इसी कड़ी में इस बार भी तू जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और यहां आकर मां भगवती की पूजा अर्चना कर रहे हैं। इतना ही नहीं यहां पर सप्तमी अष्टमी और नवमी को भव्य मेला भी लगता है इस मेले में स्थानीय आस-पास के लोगों के अलावा दूरदराज से भी भक्त मां के दर्शन करने आते हैं। कुछ भक्त ऐसे हैं कि जो बचपन से चैत्र नवरात्र में हर साल यहां माता के दर्शन करने आते हैं और उनका कहना है कि उनकी अभी तक सभी मनोकामनाएं मां भगवती पूरी करती हैं। आपको बता दें कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया जाता है।

यह भी पढ़ें-Chaitra Shukla Pratipada: इस बार हिंदूनव वर्ष में इन राशियों पर पड़ेगा यह प्रभाव

यहां करीब 16 सीसीटीवी कैमरों का भी इंतजाम किया गया है, जिससे हर शख्स पर नजर रखी जा सके प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा भी यह विशेष कैंप का आयोजन किया जाता है जहां पर प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। इसके अलावा पुलिस का कैंप भी कहां लगाया जाता है। इस कैंप में भी पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहते हैं। भीड़ को ध्यान में रखते हुए।

यहां पुलिस प्रशासन द्वारा डॉग स्क्वॉयड भी लगाए जाते हैं और मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया जाता है ताकि किसी अनहोनी की संभावना ना रहे। साथ ही सुरक्षा के लिए यहां भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जिससे यहां आए किसी भक्त को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग