
आतिशबाजी के लिए लड़के ने गंधक व पोटाश को इमाम दस्ते में जैसे ही शुरू किया कूटा तो इसके बाद जो हुआ...
गाजियाबाद. यदि आपके बच्चे दिवाली पर आतिशबाजी जलाने के शौकीन हैं तो हमारी खबर आपके लिए खास साबित हो सकती है । गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां करीब 17 साल के एक किशोर के परिजन बाजार से आतिशबाजी खरीदकर नहीं लाए तो उस बच्चे ने दिवाली पर आतिशबाजी के लिए गंधक और पोटास खरीदकर दोनों को मिलाकर लोहे के इमाम जस्ते में जैसे ही कूटना शुरू किया तो अचानक ही जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस दौरान वह किशोर बुरी तरह झुलस गया । हादसे में सबसे ज्यादा किशोर का चेहरा झुलसा है। धमाके की आवाज होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और आनन-फानन में बुरी तरह झुलसे हुए उस किशोर को पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में अनोखे अंदाज में मनाई गई दिवाली, VIDEO देखकर आप भी कह उठेंगे वाह
बहरहाल, इस पूरे मामले में उस किशोर के परिजनों की ही लापरवाही मानी जा रही है, क्योंकि यह बात सभी को मालूम है कि यदि गंधक और पोटाश एक जगह मिलाकर उस पर हल्की सी भी चोट लग जाए तो जोरदार ब्लास्ट हो जाता है। जिस वक्त किशोर गंधक और पोटाश खरीद कर लाया और उसने दोनों को एक जगह मिलाने के लिए लोहे के इमाम दस्ते में डालकर कूटने का प्रयास किया। अगर उसी वक्त उसके परिजन उसे देख लेते तो शायद यह बड़ा हादसा नहीं होता । इस हादसे के बाद से कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने अब अपनी देखरेख में ही बच्चों को आतिशबाजी कराए जाने का फैसला लिया है।
उधर इस पूरे मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वह उस किशोर के घर के सामने से निकल रहे थे तो अचानक ही जोरदार ब्लास्ट हुआ। जब उन्होंने जाकर देखा तो किशोर बुरी तरह झुलस चुका था ।घर में चीख-पुकार मच गई। इसके बादज आनन-फानन में किशोर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन, हालत बिगड़ती देख उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
Updated on:
7 Nov 2018, 4:45 PM IST
Published on:
7 Nov 2018, 4:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.