
गाजियाबाद. उन्नाव और कठुआ गैंग रेप की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई है। इस बीच एक 17 वर्षीय नेत्रहीन से दुष्कर्म की वारदात ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। गाजियाबाद के लाजपतनगर में एक नेत्रहीन अनाथ किशोरी के साथ घर में घुस कर एक युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया। जब किशोरी ने मकान मालिक से इस बात की शिकायत कर मदद मांगी तो मकान मालिक ने मदद करने की बजाय मकान का 2 महीने के किराए के बदले उसका सामान अपने पास रख लिया और उसे घर से ही निकाल दिया। इस मामले में सबसे दुखद बात ये है कि किशोरी के पिता की 10 दिन पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद से किशोरी किराए के मकान में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर बुधवार को एक युवक ने उसके साथ रेप किया और उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया।
अपने साथ रेप की वारदात के बाद जब पीड़िता ने शोर मचाकर मदद मांगी थी। लेकिन किसी से कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित किशोरी ने मकान मालिक समेत परिवार के अन्य लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उल्टे मकान मालिक ने दो महीने के किराए के नाम पर किशोरी का सामान रख लिया और घर से निकाल दिया। इसके बाद किशोरी मोहननगर मंदिर पर चली आई।
रेप के आरोप में फंसे बीजेपी विधायक पर योगी सरकार आई बैकफुट पर, आजम खान ने भी बोला करारा हमला, देखें VIDEO
रेप पीड़िता किशोरी को मोहन नगर के मंदिर पर रोता देखकर सीडब्ल्यूसी व गाजियाबाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को शेल्टर होम भेज दिया। यहां चाइल्ड वेलफेयर कमिटी में की गई काउंसलिंग में किशोरी ने जब पूरा वाकिया बताया तो लोगों के होश उड़ गए। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह मूल रूप से देवरिया की रहने वाली हैं। बचपन में ही उनकी मां की मौत हो गई थी। पिता इलाके के कुछ लोगों से रंजिश की कुछ वजहों से घर छोड़कर मुंबई चले गए थे।
लगभग एक साल पहले दवाओं के रीएक्शन के कारण किशोरी की आंखों की रोशनी कम हो गई और धीरे-धीरे दिखना बंद हो गया। इसके बाद पिता इलाज के लिए गाजियाबाद ले आए। यहां किराए के मकान में रहकर बेटी का इलाज करा रहे थे। लेकिन 10 दिन पहले ही अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। इसी बाद एक युवक ने उसे घर में बंदकर गंदा काम किया और फिर कमरे में बंद कर फरार हो गया। जब मकान मालिक को इस बारे में बताया तो दो महीने के किराए के बदले घर का सारा सामान रखकर इस बेसहारा किशोरी को घर से भगा दिया।
Published on:
14 Apr 2018 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
