6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update: NCR में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, जानें आज को लेकर क्या है भविष्यवाणी

गाजियाबाद व नोएडा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि फिलहाल यहां अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने का कोई आसार नहीं है।

2 min read
Google source verification
monsoon.jpg

एनसीआर से सटे गाजियाबाद और नोएडा में इस बार मानसूनी बादल समय से पहले दस्तक दे सकते हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून की अब तक की प्रगति को देखते हुए मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगर मानसून की यह रफ्तार बनी रहती है तो समय से पहले यानी चार-पांच दिन पहले यहां मानसूनी बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। बता दें दक्षिण पश्चिम मॉनसून बंगाल की दक्षिण खाड़ी के कुछ और हिस्सों समेत पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अंडमान सागर और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: खाना बनाना फिर हुआ महंगा, बढ़े घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें आज के रेट

एनसीआर-यूपी में गर्मी का प्रकोप

गाजियाबाद व नोएडा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि फिलहाल यहां अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने का कोई आसार नहीं है। भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते तक राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रिकॉर्ड स्तर की गर्मी जारी रहेगी। वहीं एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम गर्म रहने का अनुमान है, साथ ही कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बने रहने की भी आशंका मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है। यहां आज तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: राजधानी से लेकर गरीब रथ तक, जाने इंडियन रेलवे कैसे तय करती है ट्रेनों के नाम, किसकी क्या रही विशेषता

कब तक आएगा मानसून

बता दें, कि एनसीआर समेत गाजियाबाद व नोएडा में मानसून की आधिकारिक तिथि 27 जून तक है। दरअसल, पहले यहां मानसून की आधिकारिक तिथि 29 जून मानी जाती थी। लेकिन, बीते कई वर्षों में मानसून आगमन की तिथि को देखते हुए मौसम विभाग ने वर्ष 2020 में इसकी मानसून की आधिकारिक तारीख को 29 जून से दो दिन खिसकाकर 27 जून कर दी थी।

लखनऊ में आज का हाल

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते एनसीआर के कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। इसके अलावा अगर उत्तर प्रदेश की ओर नज़र डालें तो यूपी में भी लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राजधानी लखनऊ में मौसम थोड़ा कम गर्म रह सकता है। कल देर शाम लखनऊ समेत आसपास के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई जिसके कारण आज लखनऊ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।