17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाज़ियाबाद

पत्नी से झगडे के बाद सिलेंडर का पाइप निकालकर लगाई आग

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पति के अवैध संबंध के शक में हुए विवाद के बाद युवक ने रसोई में जाकर सिलेंडर का पाइप निकालकर लाइटर से आग लगा दी।

Google source verification

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पति के अवैध संबंध के शक में हुए विवाद के बाद युवक ने रसोई में जाकर सिलेंडर का पाइप निकालकर लाइटर से आग लगा दी।

जिसमें दंपत्ति और उनके तीन बच्चों समेत तीन पड़ोसी एवं परिवार के दो अन्य लोग झुलस गए। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई और घायलों को निकटवर्ती अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें ज़ीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की तिलकराम कॉलोनी में रामपाल अपने परिवार के साथ तीन मंजिला मकान में रहते हैं। तीसरे नंबर का बेटा सुरेश सबसे नीचे पत्नी रितु और तीन बच्चे 10 वर्षीय बेटी प्रियांशी, 7 वर्षीय बेटे डुग्गू और 4 वर्षीय प्रियांश के साथ रहता है|

और लोनी बॉर्डर थाने के निकट पान का खोखा करता है। इससे अलग दूसरे नंबर का भाई रामपाल परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर रहता है, जबकि एक भाई दिनेश उससे ऊपर परिवार समेत रहता है। एक भाई पप्पू परिवार के साथ अलग रहता है। बताया गया है कि सुरेश की पत्नी रितु को शक है कि उसके पति के एक महिला से अवैध संबंध है और वह उसे फोन करती है। इसको लेकर पति पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा रहता है। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे भी सुरेश का पत्नी रितु से कहासुनी हो गई।

जिसके बाद घर में बवंडर खड़ा हो गया और सुरेश मारने और मरने की बात करते हुए रसोई में चला गया। और गैस सिलेंडर का पाइप निकालते हुए लाइटर जला दिया।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तीन पड़ोसी डॉ योगेश, नरेश और दीपक के अलावा सुरेश और उसकी पत्नी एवं तीन बच्चों के साथ बड़ा भाई पप्पू और दिनेश की पत्नी पूजा झुलस गए। जिनको तत्काल निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी हालत को देखते हुए ज़ीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। सभी का उपचार चल रहा है। जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।