
गाजियाबाद। एक ओर जहां यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस आए दिन सवालों के घेरे में रहती है, वहीं इन दिनों गाजियाबाद पुलिस अपने काम को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों का सफाया करने में लगी है। बता दें कि गाजियाबाद पुलिस ने बीते तीन दिन में तीन एनकाउंटर कर अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ दी है। ताजा मामले की बात करें तो साहिबाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एनकाउंटर किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में बिल्डर एसपी सिंह की हत्या करने वाले बदमाशों में से एक शालीमार गार्डन में आ रहा है । पुलिस ने सूचना के बाद जाल बिछाया तो देर रात करीब एक बजे बाइक पर सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन बदमाशों ने चालाकी दिखाते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। इसमें एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। हालांकि, इस दौरान पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया।
तीन दिन में तीन बदमाश पकड़े
गाजियाबाद में पुलिस एक्शन में है और सीएम योगी ने जो कहा था कि बदमाशों को यमराज तक पहुंचाएंगे। शायद गाजियाबाद पुलिस ने इस काम को बखूबी निभाया है। गाजियाबाद में पिछले 3 दिनों में तीन एनकाउंटर हुए हैं। इनमें तीन बदमाश पकड़े गए हैं और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं, शुक्रवार की देर रात भी साहिबाबाद इलाके के पास शालीमार गार्डन में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हुआ। यहां पर सैफ निवासी बुलंदशहर बदमाश अपने एक साथी जखी के साथ बाइक पर आया था, लेकिन पहले से उसका इंतजार कर रही पुलिस ने उसे रोका तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में बदमाश सैफ के पैर में गोली लगी और उसका साथी जखी फरार हो गया। पुलिस ने सैफ की पिस्टल बरामद कर ली है। और सैफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर उसकी बाइक भी मौजूद थी ।
हत्या के मामले में वंछित था आरोपी
आपको बता दें कि यह वही सैफ है, जिसने 9 नवंबर को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में बिल्डर एसपी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके कुछ साथी पहले ही पकड़े गए हैं। दो दिन पहले भी इसका एक साथी मुस्ताक एनकाउंटर में पुलिस की गोली का शिकार हुआ था और उसे पकड़ लिया गया था। वहीं गुरुवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में भी पुलिस ने एनकाउंटर किया था, जिसमें एक बदमाश पकड़ा गया था।
साहिबाबाद में दो माह में हुए पांच एनकांउटर
लगातार तीन एनकाउंटर को लेकर गाजियाबाद पुलिस के कप्तान हरि नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस तो कोशिश करती है कि बदमाश को बिना गोली मारे पकड़ा जाए, लेकिन वे पुलिस पर फायर कर देते हैं। साहिबाबाद की ही बात करें तो करीब दो महीने में पांच एनकाउंटर यहां किए जा चुके हैं। जबकि पूरे गाजियाबाद में दर्जन भर से ज्यादा एनकाउंटर पुलिस कर चुकी है। यह सब योगी सरकार के आने के बाद से हुआ है। पुलिस का यह कहना है कि बदमाशों की असली जगह जेल हैं।
Updated on:
16 Dec 2017 12:12 pm
Published on:
16 Dec 2017 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
