
गाजियाबाद। मुरादनगर पुलिस ने अपनी सफलताओं की लिस्ट को आगे बढ़ाते हुए एक और केस हल करने में कामयाबी पाई है। दरअसल, पुलिस ने 19 नवंबर की सुबह ग्राम मोरटा के पास स्वीटी सुपारी से भरा ट्रक लूटने वालों को शुक्रवार को धर दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से 31 बोरे लूटी हुई स्वीटी सुपारी भी बरामद कर ली है। बता दें कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस लूट में शामिल तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी पांच लुटेरे फरार बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि बाकी पांच लुटेरों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या था मामला
आपको बताते चलें कि मुरादनगर थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने नेशनल हाईवे-58 पर एक ट्रक से स्वीटी सुपारी लूट ली थी। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक जाल बिछाया और शुक्रवार को रात को लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने यह लूट मुरादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी वर्धमानपुरम के पास से की थी। लुटेरों का यह गैंग स्वीटी सुपारी से भरे ट्रक को लूटकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस को एक महीने बाद सफलता हाथ लगी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई 31 बोरे स्वीटी सुपारी और 36 हजार रुपये भी बरामद किये हैं।
पुलिस का क्या था गेम प्लान
इस पूरे मामले में सीओ सदर राजकुमार पांडे ने बताया कि इन बदमाशों के गैंग ने 19 नवंबर को नेशनल हाईवे 58 पर स्वीटी सुपारी से भरा एक ट्रक लूटा गया था। इसके बाद बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर दूसरे ट्रक में स्वीटी सुपारी लोड कर दिल्ली के एक व्यापारी को बेच दी थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर 22 नवंबर को दिल्ली के दो व्यापारियों को गिरफ्तार कर 16 बोरे और 36 हजार रुपए बरामद किए। उसके बाद पुलिस ने इन बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम गठित की और जाल बिछाया। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को गांव मुबारकपुर बिजनौर में एक गन्ने के कोल्हू पर छापा मारकर स्वीटी सुपारी के 31 बोरे बरामद किए। वहीं घटना के बाद पुलिस ने बदमाश से गहन पूछताछ की तो बदमाश ने ट्रक लूट जाने का जुर्म कबूल करते हुए अपने साथियों के नाम बताएं। जिन्हें तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि इस गैंग में पांच अन्य और बदमाश भी शामिल हैं, जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
16 Dec 2017 01:31 pm
Published on:
16 Dec 2017 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
