
सहारनपुर. कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने एक ऐसे शराब तस्कर के मिनी ट्रक को पकड़ा है, जिसमें लंबे समय से तस्करी चल रही थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस तस्कर ने मिनी ट्रक में जुगाड़ से बेसमेंट बना रखा था और इस बेसमेंट से रोजाना वह हरियाणा से उत्तर प्रदेश में तस्करी करके शराब लाता था और पुलिस चेकिंग के बावजूद भी इस मिनी ट्रक को नहीं पकड़ पाती थी। दरअसल, इस ट्रक का डाला पूरी तरह से खाली होता था और पुलिस जब इसे रोककर चेक करती थी तो इसमें कुछ भी सामान नहीं मिलता था। इस तरह यह तस्कर लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर शराब की तस्करी कर रहा था और हरियाणा से सस्ते दाम पर शराब लाकर उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर समेत अन्य जिलों में महंगे दामों पर बेचता था।
यह भी पढ़ें- मायावती के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, योगीराज में हुआ खुलासा
जानिए कैसे हुआ तस्करी के इस खेल का खुलासा
आप सोच रहे होंगे कि अगर पुलिस बार-बार चेकिंग के बाद भी इस मिनी ट्रक को नहीं पकड़ पा रही थी तो आखिर अब किस तरह से यह खुलासा हुआ है। तो हम आपको बताते हैं कि तस्कर का अपने ही पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पार्टनर ने पुलिस को तस्करी के इस खेल के बारे में जानकारी दे दी। इसके बाद पार्टनर ने पुलिस को यह भी बताया कि मिनी ट्रक किस समय तस्करी की शराब लेकर सहारनपुर से निकलेगा। इतनी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन हैरानी की बात है कि इस बार भी पुलिस महज मिनी ट्रक को ही पकड़ पाई और इस ट्रक में सवार तस्कर और चालक को पकड़ने में पुलिस कामयाब नहीं हो सकी और दोनों ही फरार हो गए।
क्या कहती है पुलिस
कोतवाली सदर बाजार पुलिस का कहना है कि पुलिस को देखकर तस्कर मिनी ट्रक को छोड़कर फरार हो गए थे और इसलिए वह तस्करों को नहीं पकड़ पाई। पुलिस का दावा है कि कुछ नाम प्रकाश में आए हैं जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सवाल यह है कि जब पुलिस इस मिनी ट्रक की चेकिंग करने के बाद भी तस्करी के इस खेल को नहीं पकड़ पाती थी तो पुलिस को देखकर इन तस्करों को भागने की जरुरत क्यों पड़ी।
Published on:
16 Dec 2017 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
