वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों कंपनियों के चार गोदामों की जांच की गई है। जहां पर उपलब्ध स्टाक रजिस्टर के हिसाब से खरीद बिक्री में भारी अंतर पाया गया। आगे की जांच के लिए कुछ रजिस्टर, पेपर और कंप्यूटर हार्डडिस्क विभाग की टीमों ने कब्जे में ले लिया है। उक्त फैक्टरी में दिल्ली से कर चोरी कर बड़ी मात्रा में सामान लाया जाता था। इसकी सूचनी मिली थी। सूचना के आधार पर ही फैक्टरी में छापा मारा गया है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में करोड़ों रुपए का सामान टैक्स चोरी कर लाया गया मिला है।