मुरादाबाद। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देकर केंद्र और राज्य सरकार बेटियों को बचाने और पढ़ाने में लगी हैं जिसके लिए बड़ी बड़ी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं । जिससे एक बेटी समाज और देश के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। मगर सरकार की इतनी पहल के बाद भी भारतीय समाज में दहेज लोभियों की भरमार है, जो आये दिन दहेज की खातिर बेटियों को प्रताड़ित करते रहते हैं। लेकिन यूपी में एक दिलेर बेटी ने अपनी शादी में ठीक फेरों से पहले दहेजलोभियों ऐसा तमाचा मारा कि सभी दंग रह गए। बता दें कि मुरादाबाद की बेटी ने दहेज में एक विदेशी कार और पंद्रह लाख की डिमांड करने वाले दूल्हे को गेट आउट कह कर शादी के पंडाल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।