26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता की हत्या के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक पर छठ पूजा से लौटते समय जानलेवा हमला, मचा हड़कंप

साहिबाबाद के पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा पर खोड़ा में पथराव कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 14 Nov 2018, 11:35 AM IST

ghaziabad

भाजपा नेता की हत्या के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक पर छठ पूजा से लौटते समय जानलेवा हमला, मचा हड़कंप

गाजियाबाद. साहिबाबाद के पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा पर खोड़ा में पथराव कर दिया। पूर्व विधायक पर पथराव की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन—फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि पंडित अमरपाल शर्मा जब खोड़ा में छठ पूजा से लौट रहे थे तो रास्ते में उनपर हमला किया गया था। पूर्व विधायक ने इस हमले का आरोप खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन व उनके सैकड़ों समर्थकों पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: इस सरकारी विभाग के चपरासी की सैलरी है 8 हजार रुपये पर चलते हैं ऑडी से, अफसरों की कमाई जानकार दंग रह जाएंगे आप

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को बसपा के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा छठ पूजा करने के लिए एनएच-9 स्थित हिडन नगर में बने खोड़ा छठ घाट पर लोगों से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। उनपर पत्थर फेंके गए। घटना के बाद में मौके पर अफरा—तफरी मच गई। मौजूद कुछ लोगों ने पत्थर फेंकते हुए लोगों का वीडियो भी बनाया लिया। यह सोशल मीडिया पर तेजी के साथ में वायरल हो रहा है।

अमरपाल शर्मा का कहना है कि छठ पूजा का त्यौहार मनाने के लिए लोगों से मिलने उनके बीच पहुंचा था। उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके है। इस मामले की जानकारी गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्ण को दी गई। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि विधायक सुरक्षित है। उन्हें पत्थर नहीं लगे हैं। पत्थर जरुर फेंके गए हैं। वहीं पूर्व विधायक ने इस हमले का आरोप खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन व उनके सैकड़ों समर्थकों पर लगाया है। दरअसल में भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की हत्या पूर्व बसपा विधायक अमरपाल शर्मा का हाथ सामने आया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए उन्हें जेल भेजा था। यह घटना 2 सितम्बर की थी। पुलिस भाजपा नेता की हत्या के एंगल से भी जोड़कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: 'हैसियत' थी नहीं और पहुंच गए हथियार का लाइसेंस लेने, प्रशासन ने दे डाली ये चेतावनी

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग