26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा क्रिकेटरों के लिए आई बड़ी खुशखबरीः यूपी के इस शहर में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) गाजियाबाद में बनाएगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 3 Nov 2018, 3:41 PM IST

cricket stadium file photo

युवा क्रिकेटरों के लिए आई बड़ी खुशखबरीः यूपी के इस शहर में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अंतर्राष्ट्रीय लेवल का क्रिकेट स्टेडियम बनाएगा। BCCI ने इस स्टेडियम के लिए जमीन की व्यवस्था भी कर ली है। BCCI के इस फैसले की सूचना उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि ने यहां औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित निवेशकों की एक बैठक में दी।

यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग के छात्रों ने किया बड़ा आविष्कार, अब जूते की आंख से देख सकेंगे दृष्टिहीन

देश में हैं कुल 51 अंतरारष्‍ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

किर्केट समाचार से संबंधित पोर्टल ईएसपीएन क्रिकइन्‍फो के डेटा के मुताबिक इस वक्त देश में कुल 51 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। ये स्टेडियम महाराष्‍ट्र, वेस्‍ट बंगाल, तमलिनाडु, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, उड़ीसा, राजस्‍थान, जम्‍मू एंड कश्‍मीर, मध्‍य प्रदेश, झारखंड, असम, केरल, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, गोवा, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में स्थित हैं।

यह भी पढ़ेंः पंजाब और हरियाणा की पराली नहीं है, यह है दिल्ली-NCR के प्रदूषण की असली वजह

मुंबई के जिमखाना ग्राउंड पर खेला गया था पहला इंटरनेशनल मैच
देश में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच मुंबई के जिमखाना ग्राउंड पर 1933 में खेला गया था। तब इंग्‍लिश क्रिकेट टीम भारत दौरे पर थी। तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्‍ट जिमखाना ग्राउंड पर खेला गया। यह वह समय था, जब भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिर्फ गिने-चुने मैदान ही थे। ऐसे में मुंबई के इस जिमखाना मैदान को एक टेस्‍ट की मेजबानी का अवसर मिला। 15 दिसंबर 1933 को जब दोनों टीमें इस मैदान पर उतरी, तो भारत की गिनती भी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच के मेजबान के रूप में होने लगी। सीके नायडू की कप्‍तानी में भारत को पहले ही मैच में करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। इंग्‍लैंड ने यह मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम किया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग