
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (फाइल फोटो)
गाजियाबाद। भीम आर्मी (Bhim Army) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर (Chandrashekhar) को शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर मकनपुर स्थित हिंडन बैराज पर अपने साथियों संग फेसबुक लाइव कर रहे थे। यहां उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गाजियाबाद के इंदिरापुरम ज्ञान खंड-3 स्थित मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान आने की सूचना थी। यहां वह गाजियाबाद प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण पर की जा रही कार्रवाई के तहत मस्जिद गेट के विवाद को लेकर आए थे। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था।
चंद्रशेखर ने यहां पहुंचकर जैसे ही अपने साथियों संग फेसबुक लाइव शुरू किया, उसी के साथ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस ब तैनात कर दिया गया है। साथ ही आला-अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थित पर नजर बनाए हुए हैं।
Published on:
21 Jun 2019 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
