2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी का रोका कर लौट रहे थे वापस, अचानक बरपा कहर, हो गई एक की मौत, कई घायल

एक ही परिवार के 11 लोग थे गाड़ी में सवार, तूफान के कहर से गा़ड़ी के उपर गिरा पेड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 14 May 2018, 9:51 AM IST

ghaziabad

गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी में रविवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों पर पर जमकर अपना कहर बरपाया। दोपहर तक भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शाम होते होते तेज हवा और बारिश ने एक तरफ गर्मी से राहत दी तो दूसरी तरफ जानलेवा भी साबित हुई। जहां देर शाम बेटी का रोका कर वापस बुलंदशहर लौट रहे एक परिवार पर महातूफान ने अपना रौद्र रुप दिखाया। जिसमें एक लोग की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

देंखें तूफान की लाइव तस्वीरे: बेटी का रोका चढ़ाकर लौट रहे थे परिजन, अचानक हो गया हादसा

यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में 'मिशन बवाल' में होनी थी दो जातियों के नेताआें की हत्या, दलितों की मदद के नाम पर हो रहे थे ये काम

दरअसल गाजियाबाद को लोनी से बेटी का रोका चढ़ाकर वापस लौट रहे परिवार पर आंधी जानलेवा साबित हुई। मारुति इको कार एक ही परिवार के 11 लोग सवार हो कर बुलंदशहर लौट रहे थे। तभी लाल कुआं से आगे दादरी रोड स्थित शिवमंदिर के पास गाड़ी के उपर पेड़ टूट कर गिर गया। इससे बुलन्दशहर के रहने वाले ड्राइवर राजू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गाजियाबाद के आनंद अस्पताल में चल रहा है। जहां एक कि हालत गम्भीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई लोगों की छीनी जिंदगी, आशियाने भी उजाड़े, मौसम विभाग ने आज भी जारी किया अलर्ट

गाजियाबाद में बीती रात सिर्फ लालकुंआ ही नहीं बल्कि राजनगर, विजय नगर,मेरठ रोड, एनएच-24 पर कई जगह पर पेड़ गिरने से सड़क पर चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई स्थानों पर पहुंची पुलिस ने पेड़ हटवाकर यातायात को चालू किया है । तो कई इलाकों में तेज आंधी के बाद बिजली भी कटी रही जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: शनि जयंती 2018: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कल जरूर करें ये 10 आसान से उपाय, हो जाएंगे मालामाल

यह भी पढ़ें: देहरादून से सहारनपुर लाैट रहे आर्किटेक्ट की कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकराई अार्किटेक्ट समेत कार में चार लाेगाें मे से तीन की माैके पर माैत जानिए दूसरी कार में सवार लाेग कैसे बचे