सूत्रों के मुताबिक, निकाय चुनाव में इस बार पंजाबी समाज की अवेहलना की गई। इसके अलावा काफी समय से संगठन के पदाधिकारियों की तरफ से उन्हें हाशिए पर रखा हुआ था। इससे नाराज होकर टीटू ने सपा से दूरी बना ली है। उधर पार्टी से जुडे सूत्रों की माने तो आलाकमान में यूपी के जनपदों में मिली हार के बाद नाराजगी बढ़ गई है। इसकी वजह से जल्द ही बड़े स्तर पर बदलाव भी लोगों को देखने को मिल सकता है।