3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनकाउंटर का नहीं खाैफ, दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने लूटी दूल्हे की माला

पुलिस नंबर व लोगों से पूछताछ कर लगा रही बदमाशों का पता

2 min read
Google source verification
looted groom

हापुड़।यूपी में सीएम योगी चाहे पुलिस को एनकाउंटर की छूट दे रही हो, लेकिन बदमाशों में इसका खौफ अभीा भी नहीं दिख रहा है। इसका अंदाजा हापुड़ में दिनदहाड़े घर में घुसकर दूल्हे के साथ हुर्इ लूटपाट से लगाया जा सकता है। जहां बदमाश घर के अंदर आर्इ बारात के बीच बैठे दुल्हे से हथियारों के बल पर लूटपाट कर फरार हो गये। वारदात के बाद मौके पर चिख पुकार मच गर्इ। सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-Cbse Board Exam से पहले एेसी सच्चार्इ आर्इ सामने कि परिजनों के उड़ गए होश

घर में आर्इ थी बारात इसबीच ही घर में घुसे बदमाश

सिटी कोतवाली के मजीदपूरा कालोनी में मोनू की बहन की बारात आई हुई थी शाम के समय दूल्हा ओर रिश्तेदार सलामी की रस्म पूरी कर रहे थे। तभी बाइक सवार आधा दर्जन बदमाश घर मे घुस गए बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश फरार हो गए। इस दौरान आधा दर्जन बदमाश जो हथियारों से लैस थे दूल्हे की नोटों की माला सहित सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें-धरने पर बैठे रेजिडेंट्स के सामने झुका बिल्डर, रुपये लौटाने का किया वादा

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=NnIKWPjomkw

लूट के बाद जांच में जुटी पुलिस, लोगों में खौफ

दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। माना जा रहा है कि इस लूट की वारदात को जानकार ने ही अंजाम दिया है। वहीं पुलिस रंजिश समेत अन्य एंगलों से जांच कर रही है। वहीं इस वारदात के बाद आसपास के लोगों में खौफ बना हुआ है।

Story Loader