लगातार रविवार को तीसरे दिन प्रदर्शन के दौरान रेजिडेंट्स द्वारा भारी हंगामे के बाद बिल्डर मैनेजमेंट को झुकना पड़ा। बिल्डर की आेर से सामने आए प्रोजेक्ट मैनेजर ने प्रदर्शन कर रहे सभी रेजिडेंट्स के बीच आकर बिल्डर की तरफ से ये वादा किया कि सभी लोगों के काटे हुए पैसे लौटाए जाएंगे। साथ ही जल्द ही उनकी सोसाइटी में रह रहे लोगों को सभी सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कर लिए जाने की बात कही गई। अंतरिक्ष गोल्फ व्यू टू सोसाइटी में रहने वाले परवेश बंसल ने बताया कि अभी बिल्डर ने क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्किंग, ग्रीन एरिया तथा अन्य तमाम सुविधाएं तैयार करके नहीं दी है। ऐसे में प्रीपेड मीटर द्वारा पैसे काट लिया जाना गलत है। अगर बिल्डर वादे के मुताबिक हमारे काटे हुए पैसे वापस नही लौटाता है, तो सभी निवासी अगले रविवार को फिर से बड़ा प्रदर्शन करेंगे तथा नोएडा के सेक्टर 63 स्थित बिल्डर के हेड आफिस का घेराव करेंगे।