26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: भाजपा के इस दिग्गज नेता ने कहा इसलिए किया गया गठबंधन, जानकर चौंक जाएंगे आप

राहुल गांधी पर भी जमकर बोला जुबानी हमला

2 min read
Google source verification
news

भाजपा के इस दिग्गज नेता ने कहा इसलिए किया गया गठबंधन, जानकर चौंक जाएंगे आप

गाजियाबाद।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने शुक्रवार को गाजियाबाद स्थित एक होटल मैं प्रेस वार्ता की।इस दौरान उन्होंने बसपा-सपा गठबंधन पर जमकर चुटकी ली।और कहा कि यह गठबंधन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि एक व्यक्ति के खिलाफ यानी देश के पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं। ये सभी स्वार्थ और सत्ता भोगने के लिए जोर इस तरफ जोर दे रहे हैं।इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा कि ये गठबंधन डर और भय ले चलते हो रहा हैं।घोटालो को बचाने के लिए ही यह गठबंधन किया गया है।

यह भी पढ़ें-बाजार में चला रहे थे एेसे नोट, पुलिस ने पकड़ा गिरोह तो खुली पोल- देखें वीडियो

भाजपा सरकार के कामों को गिनाया, नहीं कोर्इ भार्इ-भतीजा वाद

उन्होंने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है।तब से तमाम ऐसे कार्य किए गए हैं। जो बहुत पहले हो जाने चाहिए थे। और आम लोगों से जुड़े हुए हैं।उन्होंने बताया कि हाल में ही भाजपा सरकार में 6 करोड़ गैस कंन्डक्शन मोदी सरकार द्वारा दिए गए हैं।इसके अलावा 8. 5 करोड़ टॉयलेट, 5 लाख गरीबो को हेल्थ कार्ड भी दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि भाई भतीजे की सरकार नही चाहिए।आगे अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा में भाई भतीजा यानी परिवारवाद राजनीति नहीं की जाती।यहां पर उसी को तरजीह दी जाती है। जो जनहित में लोगों के लिए काम करें।

राहुल को बताया झूठ बोलने की मशीन

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी पीएम के खिलाफ अनाप शनाप बोलते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही झूठ बोलने में माहिर है, इतना ही नहीं राहुल झूठ बोलने वाले आटोमेटिक मशीन है।कांग्रेस और उनके सहयोगियों का भी दोहरा चरित्र हैं। यानी पूरा ही सिस्टम झूठ बोलने की फैक्ट्री है।गठबंधन पर जमकर चुटकी ली साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में होने वाले चुनावों के दौरान भले ही ऐसी पार्टी या गठबंधन करें। जो आपस में एक दूसरे को एक दिन गाली दिया करते थे ।और तमाम आरोप लगाते थे, लेकिन आज केवल मोदी जी की रफ्तार को रोकने के लिए यह गठबंधन किया जा रहा है।