
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ( Anil Agrawal ) को शुक्रवार को हार्ट अटैक आ गया था। इस वजह से उनको शुक्रवार की सुबह ही कौशांबी के यशोदा अस्पताल ( Yashoda Hospital ) में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, तीन-चार दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
डॉक्टरों ने सर्जरी कर डाला स्टेंट
जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ( Anil Agrawal ) गुरुवार रात को लखनऊ ( Lucknow ) से लौटे थे। शुक्रवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उनको तुरंत कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने जांच की तो हार्ट अटैक की बात सामने आई। जांच में पता चला कि दिल की एक धमनी 100 फीसदी ब्लॉक है। इस पर डॉक्टरों ने सर्जरी कर स्टेंट डाला। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में सुधार है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के बाहर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया।
डीपीएस स्कूल की ब्रांच भी स्थापित की
आपको बता दें कि अनिल अग्रवाल इंजीनियरिंग करने के बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ( GDA ) में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने यहां से इस्तीफा देकर एचआरआईटी कॉलेज व डीपीएस स्कूल की ब्रांच स्थापित की। इसके बाद उन्हाेंने एमएलसी स्नातक का निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर वह भाजपा के राज्यसभा सांसद बने। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के रिश्तेदार हैं।
Updated on:
07 Sept 2019 09:27 am
Published on:
07 Sept 2019 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
