जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय सचिन अपनी कॉलोनी में ही रहने वाली कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक छात्रा से प्रेम करता था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह अपनी प्रेमिका के घर जा पहुंचा। वहां उसने छात्रा से घर से भागकर शादी करने की बात कही। प्रेमिका ने इसका विरोध किया। इसके बाद सचिन ने उसी के घर में उसके दुपट्टे को ग्रिल में बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सचिन को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।