बताया जा रहा है कि महिला ने लव मैरिज की थी और महिला के अब दो बेटियां हैं। एक बेटी बड़ी है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति बेटियां होने से नाराज है, जिसकी वजह से वह लेने नहीं आ रहा है। वहीं अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि 15 दिनों में महिला पर डेढ़ लाख का खर्च आ चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी उसे लेने नहीं आया है। वहीं, अस्पताल एमडी रविंद्र डागर ने कहा कि महिला को नौकरी का ऑफर दिया गया है। वह स्वस्थ होने के बाद अस्पताल में नौकरी कर सकती है।