13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीढ़ियां चढ़ कर घर की छत पर पहुंच गया सांड, देखें वीडियो

Highlights घर की छत पर अचानक ही चढ़ा सांड घर के लोग निकले बाहर, इलाके में मची भगदड़ कड़ी मशक्कत के बाद सांड को नीचे उतारा गया

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2019-10-22_08-45-55.jpeg

गाजियाबाद। एक घर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब घर के अंदर रह रहे लोगों को भाग कर बाहर आना पड़ा। दरअसल घर में अचानक एक सांड घुस गया। इतना ही नहीं सांड सीढ़ी से होते हुए मकान की छत पर पहुंच गया। ये देख कॉलोनी में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पालिका को सूचना दी।

मामला गाज़ियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित मधुबन कॉलोनी का है। निवासी पन्नालाल एमटीएनएल में कार्यरत हैं। उन्होंने घर मे एक गाय पाल रखी है। सोमवार को वह गाय को चारा डाल कर बाहर चले गए। कुछ देर बाद एक सांड ने घर के दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया और भीतर घुस गया। यही नहीं घर की सीढ़ियां चढ़ते वह छत पर जा पहुंचा। सांड को छत पर देख वहां आसपास के लोगों का हजूम इकट्ठा हो गया। लोग लाठी दिखाकर उसे नीचे उतरने का प्रयास भी करने लगे लेकिन वह विफल रहे।

आनन-फानन में प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची नगरपालिका की टीम के सदस्य छत पर चढ़े और सांड के आगे चारा डाल गले मे रस्सी बांधी। हालांकि सांड इस दौरान कई बार आक्रामक हुआ। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सांड को छत की ग्रिल काटकर व ट्रॉली को ऊपर उठाकर नीचे उतारा जा सका। इस दौरान पन्नालाल के परिवार के सदस्य दहशत में रहे।