घटना की जानकारी देते हुए एसपी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात करीब 1:00 बजे 112 नंबर पर पुलिस को इस तरह की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से कार्य को बाहर निकाला जिसके अंदर तीन युवक मृत अवस्था में थे, तीनों की पहचान खोड़ा के रहने वाले ललित, देबू और सोनू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों दोस्त अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गए थे। जब वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है।