25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संत पहुंचाएंगे लोगों तक पानी

किसानों तक पानी पहुंचाने के लिए संत समाज निकालेगा यात्रा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sarad Asthana

•

Updated: 10 May 2016, 4:09 PM IST

water

water

गाजियाबाद।
देश में पानी के लिए हाहाकार के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इस पर राजनीति भी खूब जमकर हो रही है। वाटर ट्रेन को लेकर केंद्र आैर राज्य सरकार आमने-सामने आ गर्इ हैं। एेसे में इसमें अब संत समाज भी कूद गया है।


गाजियाबाद में संत समाज ने एेलान किया की पूरे देश में किसानों के लिए
पानी को पहुंचाने के लिए संत समाज एक यात्रा निकाल रहा है। चक्रपाणी
महाराज और किसान बचाआे आंदोलन की अध्यक्ष साध्वी कंचन गिरी ने एक प्रेस
कॉन्फ्रेंस की। इसमें चक्रपाणी महाराज ने आरोप लगाया की उत्तर प्रदेश के सीएम
अखिलेश यादव अहम में चूर हैं। उन्होंने इसीलिए केंद्र का पानी लौटा दिया।


यह भी पढ़ें:
सूखे की सियासत में कांग्रेस भी कूदी


यूपी सरकार पर लगाए आरोप


उन्होंने कहा की यूपी सरकार झूठ बोलती है कि यहां पानी की कमी नहीं है।
चक्रपाणी महाराज ने यूपी सरकार को बुरी तरह से घेरते हुए कहा कि साध्वी कंचन गिरी की संस्था महाकाल सेवा के साथ मिलकर एक आंदोलन शुरू किया
जा रहा है। इसके तेहत देशभर में सरकार जहां पानी नहीं पंहुचा पा रही है,
वहां संत समाज किसानों तक पानी पहुंचाएगा।


यह भी पढ़ें:
सूट-बूट की सरकार नहीं कर रही किसानों की चिंता


गोद लेंगे गांवों काे


उन्होंने कहा कि संत समाज
अपने स्तर पर हर जिले में जाकर किसानों के गांव गोद लेगा और पानी मुहैया
कराएगा। इस बारे में राजनाथ सिंह से बात भी की गर्इ है। वाटर हार्वेस्टिंग
के जरिये पानी स्टोर करके किसानों तक पहुंचाया जाएगा।