12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : राजस्थान की बिजली कंपनियों में 2,005 पदों पर होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी

Good News : राजस्थान में बिजली कंपनियों में निजीकरण की चर्चा के बीच नई भर्ती की भी तैयारी है। वित्त विभाग ने पांचों बिजली कंपनियों के लिए 2,005 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Government Jobs Good News Rajasthan Electricity companies will recruit for 2,005 posts Finance Department has approved

फोटो - AI

Good News : जयपुर बिजली कंपनियों में निजीकरण की चर्चा के बीच नई भर्ती की भी तैयारी है। वित्त विभाग ने पांचों बिजली कंपनियों के लिए 2,005 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है।

इनमें कनिष्ठ अभियंता के 869, कनिष्ठ लेखाधिकारी 371 और कॉमर्शियल असिस्टेंट के 765 पद शामिल है। भर्ती अजमेर, जयपुर और जोधपुर डिस्कॉम के अलावा विद्युत उत्पादन निगम और प्रसारण निगम में की जाएगी।

भर्ती एजेंसी कौन सी होगी, तय करेगा ऊर्जा विभाग

अजमेर डिस्कॉम में 393, जयपुर डिस्कॉम में 593, जोधपुर डिस्कॉम में 448, उत्पादन निगम में 308 और प्रसारण निगम में 263 पद स्वीकृत किए गए है। अब ऊर्जा विभाग तय करेगा कि भर्ती एजेंसी कौन सी होगी।

…फिलहाल 2,005 पदों पर ही मिली मंजूरी

दरअसल, बिजली कंपनियों में लंबे समय से पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे संचालन और उपभोक्ता सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। ऊर्जा विभाग ने सरकार को 3,452 खाली पदों के आधार पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन फिलहाल 2,005 पदों पर ही मंजूरी दी गई है।