
गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैपिडेक्स का उद्धाटन कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा करते हुए
CM Yogi Ghaziabad Visit: प्रधानमंत्री के हाथों होने वाले देश के पहले हाईस्पीड रैपिडेक्स (रैपिड रेल) के उद्घाटन एवं जनसभा को सम्बोधित करने वाले स्थान का आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीआईएसएफ पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को समय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला वसुन्धरा सेक्टर-8 जनसभा स्थल पहुंचा। जहां उन्होंने जनसभा स्थल का पैदल निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा से पैदल रेपिडेक्स (रैपिड रेल) स्टेशन, साहिबाबाद पहुंचे। वहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का की समीक्षा की। मुख्यमंत्री को रेपिडेक्स स्टेशन पर अधिकारियों द्वारा रैपिड रेल वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाई गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारीकी से सम्बंधित सभी बिन्दुओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गाजियाबाद जिला वासियों के लिए यह खुशी व गर्व की बात है कि भारत की प्रथम रैपिड रेल का जनपद गाजियाबाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से उद्घाटन किया जायेगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ. वीके सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अतुल गर्ग, विधायक सुनील कुमार शर्मा, विधायक नन्द किशोर गुर्जर, विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल सहित मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे., पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद अजय कुमार मिश्र, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
12 Oct 2023 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
